bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

लेजर बीम तकनीक से हुई थी बेनजीर की हत्या!

इस्लामाबाद.पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या संबंधी विवाद ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। अब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के एक वर्ग ने दावा किया है कि बेनजीर को उन्नत लेजर बीम तकनीक से निशाना बनाया गया था।

‘दि नेशन’ ने पीपीपी सूत्रों के हवाले से बताया है कि 27 दिसंबर को घातक हमले के तुरंत बाद भुट्टो रावलपिंडी के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराई गई थीं। तब डाक्टर मुसद्दिक खान ने पीपीपी के एक नेता को बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहला ऐसा मामला देखा है। सूत्रों के अनुसार, आतंकी नेता बैहतुल्ला महसूद और तालिबान के पास ऐसी तकनीक नहीं है। सरकार इस हत्याकांड के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराती आई है।

संदिग्ध हत्यारों की तस्वीरें जारी :
सरकार ने बेनजीर की हत्या के संदिग्ध तीन आरोपियों की तस्वीरें बुधवार को अखबारों में छपवाकर उनका सुराग देने वाले को एक करोड़ रुपए का इनाम देने का एलान किया है। अखबारों में एक कटे सिर तथा बेनजीर की हत्या के ठीक पहले लियाकत बाग की जनसभा में मौजूद दो व्यक्तियों की तस्वीरें छपी हैं।

आखिर कैसे हुई मौत
अब तक..* प्रारंभिक रिपोर्टे में बेनजीर भुट्टो की मौत गोली लगने से हुई बताई गई। * लेकिन पाकिस्तान सरकार ने दावा किया कि मौत कार के सन-रूफ लीवर से बेनजीर का सिर टकराने से हुई। और अब ..पीपीपी के एक वर्ग के अनुसार बेनजीर की हत्या में लेजर बीम तकनीक का इस्तेमाल हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: