सिडनी.
सिडनी में खेले जा रहें पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 463 रन बनाकर आउट हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सायमंडस ने १८ चौकों और दो शानदार छक्कों की मदद से 162 रन बनाए है। भारत की तरफ से अनिल कुंबले और आरपी सिंह ने 4,4 विकेट लिए।
मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 376 रन से आगे खेलते हुए आज 87रन और जोड़कर अपने स्कोर को और अधिक मजबूती प्रदान कर दी है। आस्ट्रेलिया के शेष ३ विकेट भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के खाते में गए है। आज सबसे पहले ब्रेट ली 59 रन बनाकर कुंबले की गेंद पर एलपी डब्लू आउट हुए तथा जॉनसन भी 28 रन बनाकर कुंबले की गेंद पर गागुंली के हाथों कैच कर लिए गए। अंतिम आउट होने वाले बल्लेबाज स्टुअर्ट क्लार्क रहे। वे बिना कोई खाता खोले कुंबले की गेंद पर एलपीडब्लू आउट हो गए।सायमंडस की किस्मत आज फिर उनके साथ थी। सायमंडस के आउट होने के बावजूद स्टीव बकनर ने आज एक बार फिर बड़ी भूल की जिसकेकारण सायमंडस १६२ रन बनाकर नाबाद रहें ?
अंपायर या गुनाहो का देवता स्टीव बकनर ऐसा लगता है अपनी गल्तियों से कुछ सीखना चाहते ही नहीं है और ऐसा लगता है ेिक वे वास्तव में भारतीयों को पसंद नहीं करते है । आज सायमंड एक बार फिर आउट होने के बावजूद नाबाद रह गए क्योंकि अंपायर स्टीव बकनर ने धोनी के द्धारा की गई स्टंपिग पर कोई ध्यान नहीं दिया और थर्ड अंपायर से भी बिना सलाह के ही सायमंड के पक्ष में फैसला दे दिया जबकि एक्शन रिपले में देखने पर सायमंड स्पष्ठ रूप से आउट थे।