HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

केशकाल उपचुनाव 4 फरवरी को

रायपुर. भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम, आचार संहिता शुक्रवार से ही लागू हो गई।संसदीय सचिव महेश बघेल की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मौत के बाद रिक्त हुई विधानसभा सीट केशकाल में 4 फरवरी को उपचुनाव होगा। मतगणना 7 फरवरी को होगी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव की अधिसूचना 10 जनवरी को लागू होगी।

17 जनवरी तक फार्म जमा किए जा सकेंगे। 21 जनवरी तक नाम वापस लिए जाएंगे। 4 फरवरी को मतदान और 7 फरवरी को मतगणना होगी। प्रक्रिया 9 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का उपयोग किया जाएगा। आयोग द्वारा इस उपचुनाव में मतदाता परिचय पत्र को अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा सीमावर्ती राज्य झारखंड के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में भी 4 फरवरी को ही उपचुनाव होगा।
राजनीतिक सरगर्मी
उपचुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शाम को मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने अपने मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगियों के साथ उपचुनाव के संदर्भ में चर्चा की। वैसे उन्होंने गृहमंत्री रामविचार नेताम को पहले ही केशकाल उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें केदार कश्यप और लता उसेंडी सहयोग करेंगे। श्री नेताम वहां मोर्चा संभालेंगे। कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चरणदास महंत और उनकी टीम मोर्चा संभालेगी। स्थानीय नेताओं को भी अलग से काम दिया जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: