इंदौर. दशहरा मैदान पर नौ दिनों से चल रहे कोटिचंडी महायज्ञ में शुक्रवार तक दस करोड़ आहुतियां दी र्गइ। महायज्ञ की पूर्णाहुति शनिवार को होगी, जिसमें एक करोड़ आहुतियां दी जाएंगी। रविवार को महायज्ञ में कन्यापूजन जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के सान्निध्य में होगा।
राधास्वामी सत्संग शुरू हुआ
खंडवा रोड पर राधास्वामी सत्संग की शुरुआत हुई। इसमें मालवा-निमाड़ सहित अन्य प्रांतों से अनुयायी जुटे। राधास्वामी प्रवचन पंडाल के बीच गाड़ी में आए और श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। शनिवार को भी सत्संग होगा।
रविवार को राधास्वामी के मुख्य प्रवचन होंगे। शनिवार को गुरुगोविंदसिंहजी का 342वां प्रकाशोत्सव खालसा स्टेडियम में मनाया जाएगा। विशेष दीवान सजेगा और रागीजत्थों के कीर्तन होंगे। लंगर का आयोजन भी होगा।