दिल्ली/जयपुर. उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप है। दिल्ली में पारा 3 डिग्री पर पहुंच गया है। यहां स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टी घोषित करदी गई है। इधर राजस्थान में भी सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है। उत्तरी राजस्थान के हालात जस के तस बने हुए हैं। जयपुर में तापमान 3.3 रहा।
प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी जिलों में पाला पड़ने से फसलों को नुकसान हो रहा है। चूरू में न्यूनतम तापमान -1.1 से बढ़कर 0.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि श्रीगंगानगर व पिलानी के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी (1.5) हुई है। जयपुर में तापमान 3.3 डिग्री रहा। माउंट आबू में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। जिले के फलौदी क्षेत्र के मैदानी इलाकों में तापमान फिर गिरकर एक डिग्री पहुंच गया है।
दौसा, करौली, सवाई माधोपुर और अलवर में सरसों की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। टमाटर, मिर्च, बैंगन की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। सर्दी का सबसे ज्यादा असर शेखावटी में है। लोगों की दिनचर्या ही बदल गई है। सवेरे 10 बजे तक पूरी शेखावटी धुंध व कोहरे की चपेट में रहती है।
उसके बाद धूप निकलती तो है लेकिन सर्द हवाएं इसका अहसास नहीं होने देती। सीकर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री मापा गया। जयपुर में भी लगभग इतना ही रहा। जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर में 5 से 8 डिग्री तक रहा। जैसलमेर, फलौदी व सिरोही में भी सर्द हवाओं के कारण जनजीवन ठहर सा गया। जोधपुर शहर के गली-नुक्कड़ों पर लोग अलाव जला रहे हैं।
कहां कितना तापमान रहा
चूरू 0.3
श्रीगंगानगर 1.5
पिलानी 1.5
सीकर 3.0