News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior मेहगांव. प्रदेश कांग्रेस सचिव रजनी श्रीवास्तव को आज मेहगांव में एक कांग्रेस नेता के घर पर जहर दे दिया गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। कांग्रेस नेत्री को आनन फानन में ग्वालियर के लिए रैफर किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रजनी श्रीवास्तव शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब मेहगांव स्थित कांग्रेस के नेता कल्लू के घर र्गइ थीं। वहां उन्होंने नाश्ता किया और चाय पी। इसके बाद कल्लू नेता के घर पर ही कांग्रेस नेत्री को घबराहट होने लगी। फिर उन्हें उल्टियां होने लगीं।
रजनी श्रीवास्तव की हालत खराब होते देख उनके साथ गए कार्यकर्ता उन्हें लेकर सीधे मेहगांव अस्पताल पहुंचे। मेहगांव हास्पीटल से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल ग्वालियर जेएएच अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। इधर ये खबर भिंड जिले तक जा पहुंची तो वहां से कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीसिंह नरवरिया भी ग्वालियर पहुंच गए।
बताया जाता है कि ग्वालियर जेएएच अस्पताल में रजनी को उल्टियां होती रहीं, उसके बाद वे बेहोश हो र्गइ। कांग्रेस नेत्र के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें जहर दिया गया है, जिसके कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर भिंड पुलिस के अफसर इस मामले में सक्रिय हो गए हैं।