HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

राजनाथ और मुख्यमंत्री आज ग्वालियर आएंगे

ग्वालियर.cm भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 जनवरी को ग्वालियर आ रहे हैं। नेताद्वय यहां पार्टी के मंडल अध्यक्षों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान भोपाल से और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह दिल्ली से सुबह 11.45 बजे महाराजपुरा स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पहुंचेंगे। यहां से नेताद्वय 12 बजे मुरार सर्किट हाउस और वहां से 12.50 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे ग्रेसिम विहार बिरलानगर पहुंचेंगे। यहां 3.30 बजे तक भाजपा के मंडल अध्यक्षों के राज्यस्तरीय सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।

ग्वालियर व्यापार मेला में : राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह और मुख्यमंत्री चौहान दोपहर बाद 3.30 बजे ग्रेसिम विहार से रवाना होकर 3.45 बजे मुरार सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां से शाम 4 बजे ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण परिसर में आयोजित समारोह में मेला का शुभारंभ करेंगे।

शाम 5.10 बजे मेला से विमानतल के लिए रवाना होंगे। यहां से 5.30 बजे राजनाथ सिंह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। श्री सिंह को विदा करने के बाद मुख्यमंत्री चौहान शाम 5.45 बजे निजी विमान से भोपाल के लिए रवाना हो जायेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: