HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

सुबह निकली धूप दोपहर में बादल

बीकानेर. cold मौसम ने शुक्रवार को फिर करवट बदली। इससे तापमान में गिरावट रुकने के आसार हैं लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण ठिठुरन बढ़ेगी। दोपहर एक बजे तक तो आसमान साफ रहा लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल घिर आए और धूप गायब हो गई।

धूप नहीं आने से लोग दिन में भी ठिठुरने लगे। दोपहर तक अक्सर लोग धूप में ही खड़े रहते हैं। घरों में महिलाएं भी छतों पर धूप आनंद लेती हैं लेकिन दोपहर में धूप गायब होने से उन्हें भी मायूस होना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाने से तापमान में जारी गिरावट दूर होगी लेकिन ठिठुरन बढ़ेगी।

बादल छाने से शाम को ठिठुरन और बढ़ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिसे व न्यूनतम तापमान 4.7 डिसे दर्ज किया गया। 24 घंटे पहले भी न्यूनतम तापमान चार डिसे के करीब था लेकिन अधिकतम तापमान 19 डिसे ही था। शुक्रवार को दिन का तापमान तीन डिसे बढ़ गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: