HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

भीनमाल में जाली नोटों सहित तीन गिरफ्तार

भीनमाल (जालोर). पुलिस ने शुक्रवार शाम 67 हजार रुपए के जाली नोट सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया। सभी नोट पांच-पांच सौ रुपए के चार सीरीज में हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के तार अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े पाए गए।

कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक सुरेशचंद्र पंड्या ने बताया कि भीनमाल पुलिस उपअधीक्षक रतनसिंह राठौड़ के निर्देशन में गुरुवार शाम भीनमाल थानाधिकारी लाभूराम चौधरी, रानीवाड़ा थानाधिकारी किशनसिंह और करड़ा थानाधिकारी कर्मवीर सिंह की अगुवाई में तीन अलग-अलग टीमों का गठनकर रानीवाड़ा मार्ग पर नाकाबंदी की गई थी।

पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे कोड़ी नदी के किनारे स्थित आडेश्वर महादेव मंदिर मार्ग के समीप जुंजाणी के रामा उर्फ रमेश चौधरी व काला चौधरी और कोटकास्तां के शांतिलाल माली को भीनमाल की तरफ पैदल आते देखा।

टीम ने उन्हें रोका और तलाशी ली तो उनके पास से 67 हजार रुपए के १३४ जाली नोट बरामद हुए। पंडच्या ने बताया कि तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। तीनों के विरुद्ध भीनमाल सहित विभिन्न थानों में मारपीट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: