HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

मुठभेड़ में डकैत राधे पटेल धराशायी

भोपाल. सीधी जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में डकैत राधे पटेल को मार कर दो अपहृतों को सकुशल मुक्त करा लिया है। वहीं, सतना पुलिस ने ठोकिया उर्फ अंबिका पटेल गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

तीन और चार जनवरी की रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने राधे पटेल को मार गिराया। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से अपहृत योगेंद्र पांडे और अभयराज पटेल को छुड़ा लिया है। राधे के पास से पुलिस ने 315 बोर की एक रायफल और कुछ जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। अपहृत व्यक्तियों का कहना है कि मृत डकैत को गिरोह के अन्य सदस्य भैया के नाम से बुलाते थे।

डीजीपी आनंदराव पवार के अनुसार मारे गए डकैत की शिनाख्त राधे पटेल के रूप में हुई है। इधर, सतना पुलिस ने कुख्यात डकैत सरगना ठोकिया उर्फ अंबिका पटेल के गिरोह के दो सक्रिय सदस्य राजू उर्फ शारदा चौधरी और राकेश उर्फ लच्छू को गिरफ्तार कर लिया है। 31 दिसंबर 07 को ठोकिया के दो साथियों 25 हजार के इनामी डकैत मोहन पटेल और पांच हजार के एक अन्य डकैत रामेश्वर पटेल को सतना जिले में मार गिराया था। एक महीने के दौरान ठोकिया गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है और एक सदस्य ने मप्र पुलिस के सामने समर्पण किया है।

राधे पटेल डकैत ददुआ गिरोह का सदस्य था। वहीं, सतना पुलिस ने एक हफ्ते पहले ठोकिया गिरोह के सदस्यों मोहन पटेल और रामेश्वर पटेल को मार गिराया था। इससे ठोकिया का पन्ना, छतरपुर और नेशनल पार्क में आतंक कम हुआ है। मोहन और रामेश्वर इन इलाकों में उसके गोला बारूद, रसद तथा अन्य सामग्री उपलब्ध कराते थे। एक महीने पहले समर्पण कर चुके ठोकिया गिरोह के धनीराम पटेल से महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस के पास ठोकिया गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी है। यह गिरोह अब उप्र से लगे रीवा, सतना और चित्रकूट में सक्रिय है। उप्र पुलिस और मप्र पुलिस मिलकर उसकी घेराबंदी कर रही है। -आनंद राव पवार, पुलिस महानिदेशक





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: