HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

एयरपोर्ट पर सियासत

चंडीगढ़. इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए केन्द्र, पंजाब व हरियाणा के बीच शुक्रवार को एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) हो गया, लेकिन इसमें मोहाली का जिक्र नहीं है। हरियाणा के दखल के बाद केन्द्रीय नागरिक उड््डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा, केन्द्र की इसमें 51 फीसदी और पंजाब व हरियाणा की 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

एमओयू पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन के. रामालिंगम, ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य प्रशासक वी.पी. सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एम.एल. तायल ने दस्तखत किए। इसके बाद फाइल प्रफुल्ल पटेल को दे दी गई।

मोहाली का जिक्र ही नहीं: इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुद्दे पर पटेल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी अपनी-अपनी बात कही, लेकिन किसी ने भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ मोहाली शब्द नहीं जोड़ा। हुड्डा ने कहा, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाने से हरियाणा के अलावा पंजाब व हिमाचल प्रदेश को भी फायदा मिलेगा।

बादल ने मांगे तीन डोमेस्टिक एयरपोर्ट: बादल ने पटेल से बठिंडा, आदमपुर व साहनेवाल में भी डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने और पटियाला में एविएशन यूनिवर्सिटी स्थापित किए जाने की भी मांग की। इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दो साल के भीतर पूरा करने की ख्वाहिश पर पटेल ने उन्हें इसे एक साल में पूरा होने का भरोसा दिलाया।

कोई झगड़ा नहीं-हुड््डा :

मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुद्दे पर झगड़े के बाबत पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा, कोई विवाद नहीं है। बादल से यह पूछे जाने पर कि यह मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट है या चंडीगढ़? उन्होंने कहा, यह पटेल साहब को तय करना है। जबकि पटेल ने विवाद के बावत उठाए गए सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं समझा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: