HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

नो व्हीकल जोन बनाने पर व्यापारियों ने दी सहमति

भोपाल.bhopal दस नंबर स्थित नेहरू मार्केट को 'नो व्हीकल जोन' बनाने के लिए वहां के व्यापारियों ने सहमति दे दी है। इसके लिए कार्य योजना जल्द तैयार होगी। शुक्रवार को संभागायुक्त कार्यालय में हुई बैठक में यह सहमति बनी।

नगर निगम ने न्यू मार्केट के बाद दस नंबर को 'नो व्हीकल जोन' बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए शुक्रवार को व्यापारियों से चर्चा की गई। बैठक में निगम आयुक्त निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें योजना के बारे में बताया।

सहयोग का वादा

व्यापारियों ने इसमें पूरा सहयोग देने का वादा किया। बैठक में तय हुआ कि सबसे पहले ओल्ड कैंपियन से 11 नंबर जाने वाली सड़क की पार्किग को व्यवस्थित किया जाए। दस नंबर के सामने बनी पार्किग को एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा। वहां दो हाईमास्ट लाइट भी लगाई जाएंगी। व्यापारियों ने इस बात पर भी सहमति जताई कि वे दुकानों का सामान बाहर कारीडोर में नहीं रखेंगे। संभागायुक्त पुख्राज मारू ने एक तरह से बैठक में नारा ही दे दिया 'दुकान के अंदर का सामान दुकानदार का, दुकान के बाहर का सामान सरकार का'। बैठक में निगम अपर आयुक्त अरविंद दुबे, अभय बेडेकर व व्यापारी मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: