HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

चित्तौड़गढ़ में ठंड ने ली वृद्ध की जान

उदयपुर. संभाग में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब 60 वर्षीय वृद्ध की मौत ठंड की वजह से हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। मृतक के हाथ पद गुदे नाम से उसकी पहचान रामकिशन दवे के रूप में हुई है।

सर्द हवाओं के चलते उदयपुर में भी ठंड का असर बरकरार रहा और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि राज्य में सबसे कम तापमान पड़ोसी जिला सिरोही माउंट आबू में -1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग, डबोक के अनुसार उदयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुबह दस बजे के बाद शहरी लोगों को राहत मिली। दोपहर दो-तीन बजे ही बाद लोगों को कंपकंपी से थोड़ी राहत मिल सकी। शाम ढलते ही जाड़े ने फिर अपने तेवर दिखाए जिसने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। चित्तौडगढ़ में अधिकतम तापमान 18.8 व न्यूनतम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चूरू में शून्य डिग्री : राजस्थान में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। राज्य के चूरू और पिलानी में पारा शून्य डिग्री पर पहुंच गया है।

दिल्ली में स्कूल बंद : शीतलहर को देखते हुए दिल्ली महानगर पालिका ने स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: