bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

हॉकी खिलाड़ियों को मिलेंगी सुविधाएं

चंडीगढ़ .

हॉकी को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार गुड़गांव में 9 करोड़ रुपए की लागत से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ स्थापित करेगी। साथ ही प्रदेश के हॉकी खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को अपने निवास पर हॉकी खिलाड़ियों से बातचीत में यह जानकारी दी।

विजयी हो कर आएं :

मुख्यमंत्री हुड्डा ने कनिष्ठ भारतीय हॉकी खिलाड़ियों से बातचीत में आशा जताई की टीम 17 से 27 जनवरी तक मलेशिया में आयोजित होने वाले आठवें नेशनल इन्विटेशनल टूर्नामेंट में तथा 2009 में कोलालम्पुर, मलेशिया में आयोजित होने वाले कनिष्ठ हॉकी विश्व कप में अवश्य विजयी रहेगी तथा देश का नाम रौशन करेगी।

मिनी वल्र्ड के लिए चुने 18 :

इस मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तथा भारतीय हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष एमएल तायल ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को व्यापक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खेल नर्सरियां स्थापित की हैं।

कनिष्ठ भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच अजय कुमार बंसल ने कहा कि देश की कनिष्ठ हॉकी टीम ने वर्ष 2001 में जूनियर वल्र्ड कप जीता था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का चयन करने हेतु आयोजित किए गए शिविर में 37 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

जिसमें से 18 खिलाड़ी मिनी वल्र्ड कप हॉकी के लिए चुने गए। हॉकी के इस मिनी वल्र्ड टूर्नामेंट में भारत सहित पाकिस्तान, कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, हॉलैंड तथा जर्मनी भाग लेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: