HomeNewsRajasthanKota Kota

कैमिकल ट्रेड का भी रिजल्ट बिगड़ा

कोटा. एक प्रतिशत रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) इलेक्ट्रिकल के रिजल्ट के बाद अब सीओई कैमिकल का भी परिणाम खराब आया है। ट्रेड शुरू होने के पहले ही साल में 103 में से सिर्फ 41 विद्यार्थी पास हो पाए हैं। इस बात को लेकर शुक्रवार को कैमिकल आईटीआई के विद्यार्थियों ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्यद्वार पर जाम लगा दिया।

कैमिकल आईटीआई कोटा के ब्वायज आईटीआई परिसर में चल रही है। लिहाजा, नारेबाजी और हंगामे के कारण कई कक्षाएं प्रभावित हुईं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कैमिकल आईटीआई में एक भी कक्षा नहीं लगने दी। गौरतलब है कि एनसीवीटी के तहत राजस्थान में सीओई इलेक्ट्रीकल व कैमिकल ट्रेड प्रारंभ की गई है।

सीओई कैमिकल तो पूरे राजस्थान में कोटा में ही चलती है। रिजल्ट बिगड़ने पर अरविंद यादव व हेमंत शाक्यवाल के नेतृत्व में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। इसमें ब्वायज आईटीआई के विद्यार्थी भी शामिल रहे।

प्रदर्शन करने वालों में सूर्यप्रकाश नागर, अरुण सिंह, दीपक सोनी, चंद्रप्रकाश, संदीप, परमजीत व निर्मल शामिल थे। उधर, एनएसयूआई के दिनेश खटीक ने तकनीकी निदेशक को पत्र लिखकर आईटीआई के प्राचार्य व अनुदेशकों को स्थानांतरित करने की मांग की।

>> छात्रों ने शिकायत दी है। उसे जोधपुर तकनीकी शिक्षा निदेशालय भिजवा दिया जाएगा। जहां तक परिणामों का सवाल है तो अगले सप्ताह तक पता चल पाएगा कि किस विषय में छात्रों के नंबर कम रहे।
देवराज सिंह, इंचार्ज कैमिकल

छात्रों के आरोप
जिला ग्रामीण व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं उद्यमकर्ता विकास केंद्र के अधीक्षक देवराज सिंह को कैमिकल आईटीआई के इंचार्ज का अतिरिक्त कार्यभार सौंप रखा है। इसी वजह से पढ़ाई नहीं होती।
अनुदेशकों पर किसी प्रकार का कोई अंकुश नहीं है।
पेपर अंग्रेजी भाषा में थे और कोर्स सिलेबस से बाहर था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: