HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

निर्मल की मौत एसएचओ, एएसआई हवलदार सस्पेंड

चंडीगढ़.पुलिस कस्टडी में हुई निर्मल की मौत के मामले में शुक्रवार को एसएसपी सुधांशु श्रीवास्तव ने थाना-३१ के एसएचओ हरसहाय शर्मा, एएसआई मूकराज और हेड कांस्टेबल कुलदीप को सस्पेंड कर लाइन में भेज दिया।

उधर, निर्मल की मौत के विरोध में पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने के लिए हल्लोमाजरा में सैंकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आईजी के आदेश पर मामले की मैजिस्ट्रियल इंक्वायरी के आदेश जारी हुए, तब जाकर भीड़ ने रोष प्रदर्शन बंद किया।

बाद में डीएसपी केआईपी सिंह निर्मल के भाई रंधीर सिंह को जीएमसीएच-32 के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां जिला अदालत के मजिस्ट्रेट और एसडीएम निहारिका राय ने रंधीर और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। बोर्ड ऑफ डॉक्टर्स ने निर्मल के शव का पोस्टमार्टम किया। देर शाम निर्मल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नहीं खोला पोस्टमार्टम रिपोर्ट का राज :

पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने पुलिस को देर शाम रिपोर्ट सौंप दी। हालांकि इस बारे में कोई भी अफसर कुछ बताने को राजी नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। विसरा जांच के लैबोरेटरी में भेज दिया गया है। निर्मल के सिर, छाती, पीठ पर चोट के चार निशान पाए गए हैं।

मामले में मैजिस्ट्रियल जांच की जा रही है। नेग्लीजेंस सामने आने पर एसएचओ, एएसआई और हवलदार को सस्पेंड किया गया है। इस मामले में किसी की भी इन्वॉल्वमेंट सामने आते ही उस पर कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी (क्राइम) इस मामले में अलग से जांच कर रहे हैं।

-सुधांशु श्रीवास्तव, एसएसपी यूटी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: