bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

कोमा में आरोपी को पेशी पर ले गई पुलिस

अम्बाला अदालत के आदेश के आगे पुलिस भी क्या कर सकती है। आखिर पिछले लंबे समय से कोमा में चल रहे मुजरिम को पुलिस उठा लाई और कोर्ट में पेश किया। जज के सामने वकील ने दलीलें भी दीं, लेकिन उसकी जमानत मंजूर नहीं हुई। जब उसे पुलिस सेंट्रल जेल लेकर पहुंची तो उसकी हालत को देखते हुए जेल के डाक्टर ने उसे सिटी के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। उपलाना गांव के साहिब सिंह के खिलाफ 2001 में झगड़े का केस दर्ज हुआ था।

आरोपी के परिजन सारंग ने बताया कि साहिब पिछले दो साल से कोमा चल रहा है। इस दौरान उसकी कोर्ट में पेशी थी। पेशी पर न पहुंचने पर उसके सम्मन निकाले गए थे। जब उसकी पेशी टूटी तो जज ने साहिब सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए।

मंजूर नहीं हुई जमानत पुलिस जब साहिब सिंह को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो वे भी उसकी हालत को देखकर एक बार स्तब्ध रह गए थे, लेकिन अदालत के आदेशों की पालना हर हाल में होनी थी। पुलिस उसे परिजनों के साथ लेकर कोर्ट पहुंची। कोर्ट में बेसुध साहिब सिंह को उठाकर परिजनों ने जज के सामने पेश किया।

उसके बाद भी साहिब की जमानत मंजूर नहीं हुई। आखिर पुलिस शाम को जब टाटा सूमो में बेसुध को लेकर सेंट्रल जेल पहुंची तो वहां पर लगभग एक घंटे बाहर खड़ी रही। आखिर पौने आठ बजे के करीब साहिब सिंह को जेल के भीतर ले जाया गया। वहां देर से पहुंचे डाक्टर ने साहिबसिंह का चेकअप किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: