HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

रोहतक में 4 तकनीकी संस्थान खुलेंगे

हरियाणा. मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को घोषणा की कि युवाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए रोहतक में चार तकनीकी संस्थान स्थापित होंगे तथा सार्वजनिक-निजी भागीदारी से हिसार में एक ‘मिनी नॉलेज सिटी’ विकसित की जाएगी।

तकनीकी एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए आयोजित की गई एक बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मिनी नॉलेज सिटी’ में चमड़ा प्रौद्योगिकी, चीनी प्रौद्योगिकी, वैमानिकी, विमान रखरखाव, धातु विज्ञान, कागज एवं लुगदी प्रौद्योगिकी, एमीनेशन एवं ग्राफिक डिजाइन, पर्यटन एवं प्रबन्धन, अर्ध-चिकित्सा एवं जैव प्रौद्योगिकी जैसे व्यावसायिक रोजगारोन्मुखी कोर्स चलाए जाएंगे। केंद्र सरकार हरियाणा में एक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सथापित करने पर सक्रियता से विचार कर रही है।

नब्बे करोड़ की लागत उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रोहतक में 90 करोड़ रुपये की लागत से चार राज्य स्तरीय तकनीकी संस्थान स्थापित करने का भी निर्णय लिया है, जिनमें राज्य डिजाइन एवं फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, राज्य फिल्म एवं टी वी संस्थान, राज्य फाइन आट्र्स संस्थान तथा राज्य महिला व्यावसायिक अध्ययन संस्थान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये चारों संस्थान जुलाई, 2009 से चालू हो जाएंगे।

सांपला में नया टाउनशिप

बहादुरगढ़ तथा रोहतक के बीच 7180 हैक्टेयर भूमि पर एक नया टाउनशिप सांपला में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, विकसित होने वाले शहर के समीप ही तीन और नए सिटी, जिनमें साइबर सिटी, मैडी सिटी तथा बायो-साइंस सिटी शामिल हैं, को भी विकसित किया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को यहां नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की एक राज्य स्तरीय समिति की बैठक में लिया गया।

बैठक में सांपला शहरी परिसर की 2021 प्रारूप विकास योजना तथा सोहना की प्रारूप विकास योजना-2021 को भी स्वीकृति प्रदान की गई। हुड्डा ने कहा कि इससे तीन लाख लोगों को आवासीय सुविधा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए कि रेलवे लाइनों के समीप संस्थानों के लिए स्थलों का निर्धारण करें तथा भविष्य की मांग के अनुरूप सार्वजनिक सुविधाओं के लिए स्थल विकसित किए जाएं। इस बैठक में, तकनीकी शिक्षा मंत्री एसी चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एम एल तायल, नगर एवं ग्राम आयोजन निदेशक एस एस ढिल्लों, रोहतक तथा मेवात के उपायुक्त आर एस दून एवं सी आर राणा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: