HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

आर्मी ने जारी किया उमराव सिंह के नाम पर लिफाफा

झज्जर गांव पलड़ा के विक्टोरिया क्रास विजेता स्व. उमराव सिंह की याद में उनकी कंपनी 22 फील्ड रेजीमेंट ने डाक लिफाफा जारी किया है।लिफाफे पर स्व. उमराव सिंह के साथ ऐतिहासिक कालादान घाटी के युद्ध दृश्य का चित्र छपा हुआ है। आर्मी पोस्टल सर्विस की ओर से 15 दिसंबर को 22 फील्ड रेजीमेंट की ओर से 63वें विक्टोरिया क्रास दिवस पर यह लिफाफा जारी किया गया। रेजीमेंट ने अपने जांबाज सिपाही की याद में मुख्यालय पर कई और सुविधाएं भी आरंभ की हैं।

लगी चांदी से निर्मित प्रतिमा विक्टोरिया क्रास डे के मौके पर देवलाली (महाराष्ट्र) स्थित रेजीमेंट के मुख्यालय पर उमराव सिंह की चांदी से निर्मित प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

स्व. उमराव सिंह के पुत्र वेद प्रकाश व पौत्र सुखबीर यादव को इस कार्यक्रम के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। झज्जर लौटने पर भास्कर के साथ बातचीत में सुखबीर ने बताया कि रेजीमेंट को अपने जांबाज सिपाही की बहादुरी पर नाज था।

सुखबीर ने बताया कि बर्मा की कालादन घाटी में दिखाई वीरता के कारण उनके दादा को विक्टोरिया क्रास पदक हासिल हुआ था। रेजीमेंट के कमांडिंग आफिसर निकेश नंदन ने स्व. उमराव सिंह की बहादुरी के कारनामों से कंपनी के नए सदस्यों से परिचित भी करवाया। कंपनी के मुख्यालय पर स्व. उमराव सिंह के नाम थिएटर, मेस, उमराव शापिंग प्लाजा और बसें भी चलाई गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: