HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

यूपी विस्फोट के आरोपियों से अटारी कांड में पूछताछ

पानीपत. अटारी एक्सप्रेस ब्लास्ट कांड की जांच एक बार फिर से तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए विस्फोट और इस सिलसिले में हुई गिरफ्तारियों के बाद तीन दिन से सीआईए (जीआरपी) की एक टीम लखनऊ में डेरा डाले है। वहां टीम ने हिरासत में मौजूद आरोपियों से इस संबंध में पूछताछ की।

18 फरवरी 2007 की रात अटारी एक्सप्रेस में हुए विस्फोट की जांच में लगी जीआरपी ने अब तक कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। दो लोगों का नारकोटैस्ट भी कराया, किन्तु फिर भी कुछ हाथ नहीं लगा। यूपी में हुए विस्फोट और उसके बाद हुई गिरफ्तारियों से जीआरपी की आस हरी हुई है।

सीआईए (जीआरपी) निरीक्षक गुरुदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम तीन दिन से लखनऊ में डेरा डाले हुए है। वहीं गुरुवार शाम को जालंधर से भी इस बारे में कुछ सुराग मिलने की बात कही गई। इस सुराग के बाद टीम को लखनऊ से वापस आने को कहा गया है और संभवत: यह टीम जालंधर जा सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: