HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

राज्य को इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हिस्सा

राजधानी हरियाणा

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए केन्द्र, पंजाब व हरियाणा के बीच शुक्रवार को सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। लेकिन इसमें मोहाली का जिक्र नहीं है। हरियाणा के दखल के बाद केन्द्रीय नागरिक उड््डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा, केन्द्र की इसमें 51 फीसदी और पंजाब व हरियाणा की 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

एमओयू पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन के. रामालिंगम, ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी के मुख्य प्रशासक वी.पी. सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एम.एल. तायल ने हस्ताक्षर किए। इसके बाद फाइल पटेल को दे दी गई।

इससे पहले इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुद्दे पर पटेल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी अपनी-अपनी बात कही, लेकिन अपने भाषण के दौरान किसी ने भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ मोहाली शब्द नहीं जोड़ा।

सबसे पहले हुड्डा ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बन जाने से हरियाणा के अलावा पंजाब व हिमाचल प्रदेश को भी इसका फायदा मिलेगा। इस मौके पर बादल ने पटेल से आग्रह किया, बठिंडा, आदमपुर व साहनेवाल में भी डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाया जाए। उन्होंने पटियाला में एवियशन यूनिवर्सिटी स्थापित किए जाने की भी मांग की। पटेल ने भरोसा दिलाया, इसे एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।

‘कोई झगड़ा नहीं’ :

मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुद्दे पर झगड़े के बाबत पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा, कोई झगड़ा नहीं है। हम चाहते हैं कि लोगों को सुविधा मिले। उधर, बादल से पूछे जाने पर कि यह मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट है या चंडीगढ़, जवाब में उन्होंने कहा, यह पटेल साहब को तय करना है। पटेल का इस बारे में कहना था, अच्छी बात है कि पंजाब व हरियाणा सरकारें इसमें मदद करने को तैयार हैं। विवाद क्या है? पटेल ने इसका जवाब देना जरूरी नहीं समझा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: