HomeNewsNational National

छेड़खानी मामले में 14 की पहचान

मुंबई.मुंबई के एक पांच सितारा होटल के सामने 31 दिसंबर की मध्य रात दो एनआरआई युवतियों के साथ छेड़खानी के मामले में आज 14 आरोपियों की पहचान की गई। इन आरोपियों की पहचान प्रेस फोटोग्राफर समेत उन पांच लोगों ने की जो घटनास्थल पर मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि मुंबई के जुहु इलाके में एक पांच सितारा होटल के पास गुजरात से आए एक परिवार की दो महिलाओं के साथ करीब 50 से 60 लोगों के एक समूह ने छेड़खानी की जिसके कारण मुंबई की सभ्यता पर सवालिया निशान लगे थे। काफी तूल पकड़ चुके इस मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को कल दस-दस हजार रुपए के मुचलके पर छोड़ दिया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: