गुवाहाटी. उल्फा और माओवादियों के अलावा जेहादियों की गतिविधियों से ग्रस्त उत्तर पूर्वी राज्य असम में अब एक और नया आतंकवादी संगठन पनपने लगा है। असोम जतियो सेना नामक इस संगठन के बारे में शक है कि नगांव जिले के बम धमाके के पीछे इसी का हाथ है।
नगांव जिले में हुए बम धमाके के बाद घटनास्थल से इस संगठन का एक बैनर मिला है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि हैबरगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक बम धमाके को अंजाम दिया गया।
घटनास्थल से असोम जतियो सेना नामक संगठन का बैनर मिला है। सूत्रों ने बताया है कि इस संगठन और धमाके के बारे में पुलिस सघन जांच कर रही है।