HomeNewsMetrosIndore Indore

आस्था और श्रद्धा से झुके मत्थे

इंदौर. खालसा स्टेडियम में शनिवार को गुरुगोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सिक्ख समाज के हजारों लोगों ने उत्साह और खुशी के बीच सुबह से लेकर शाम तक विशेष दीवान के समक्ष मत्था टेका। रात को रंगारंग आतिशबाजी के साथ प्रकाश पर्व का समापन हुआ। प्रकाश पर्व पर सुबह से ही हर जगह वाहेगुरु का खालसा, वाहेगुरु की फतेह की गूंज सुनाई दे रही थी। सुबह 4 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में सुखमनी साहिब और नितनेम का पाठ हुआ।

गुरु गोबिंदसिंह के जन्म से लेकर युद्ध के किस्सों को शबद के माध्यम से कीर्तनियों ने सुनाया। स्कूली बच्चों ने भी शबद कीर्तन में भाग लिया। गुरचरणसिंह ने अगर न होते गुरु गोबिंदसिंह.. कविता सुनाई। इस अवसर पर गुरमत प्रचार जत्थे द्वारा करीब 40 लोगों को अमृतसंचार कराया गया। उन्हें कड़ा, केश, कंगा, कृपाण और कछेरा धारण करने की शपथ दिलाई गई। ज्ञानी मनजीतसिंह ने कहा अमृत संचार के बाद ही पूर्ण सिक्ख कहलाया जाता है। महिलाओं ने भी केसगी धारण की। लोनिवि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह , सभापति शंकर ललवानी, विधायक अश्विन जोशी ने भी विशेष दीवान के समक्ष मत्था टेका।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: