जोधपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वर्ष 2006 में आयोजित शिक्षक भर्ती के लिए जोधपुर जिले के 922 आशार्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच का कार्य 7 से 9 जनवरी 08 तक पुलिस लाइन स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में होगा।
प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र पुरोहित ने बताया कि शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच, मिलान कार्य, शैक्षिक व प्रशैक्षिक योग्यताओं, अंकतालिकाओं एवं प्रमाण पत्रों के साथ जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्रों की जांच होगी। सभी चयनित शिक्षकों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ पुलिस लाइन स्कूल में वरीयता क्रमांकअनुसार उपस्थित होना होगा।
उन्होंने बताया कि जिले के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अवर उप जिला शिक्षा अधिकारी आदि की पृथक-पृथक कमेटियां गठित कर जांच के दिशा निर्देश दिए गए हैं। संपूर्ण जांच का कार्यक्रम शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी अरविंद कुमार व्यास के दिशा निर्देशन में किया जाएगा।
जांच कार्यक्रम वरीयता क्रम 10 से 5804 7 जनवरी 08 को, 5824 से 14602 8 जनवरी, 14607 से 17828 9 जनवरी को प्रात: 10 बजे से 5 बजे तक राजकीय माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन में उपस्थित होना होगा।