bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

एससी-एसटी को रोडवेज किराए में 25 फीसदी छूट

सलूंबर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को रोडवेज बसों में 25 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने परिवहन सुविधाओं के विस्तार के लिए 1100 नई बसें खरीदी हैं। इनमें से कुछ बसें आदिवासी इलाकों में चलेंगी। साथ ही उन्होंने मेवाड़-वागड़ के पिछड़े क्षेत्रों के संपूर्ण विकास का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री तहसील के जनजाति बहुल जोधपुरखुर्द ग्राम पंचायत के मूलगुड़ा में सोमनदी पर शीतला माता-विजवा माता पुलिया का शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित कर रही थीं। मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा जिले के घोटिया आंबा क्षेत्र में आयोजित किसान सम्मेलन में भी जनजाति क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं कीं।

‘जमाना देवियों का है, नतमस्तक होने में ही फायदा’ : जोधपुरखुर्द के मूलगुड़ा में देवियों के नाम वाली इस पुलिया के शिलान्यास पर मुख्यमंत्री ने देवियों के चमत्कार को नमस्कार करते हुए कहा कि जनजाति क्षेत्र में असली देवियां विराजमान हैं। जमाना देवियों का है। उनके सामने नतमस्तक होने में ही फायदा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: