HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

रोटी, कपड़ा और मकान में जोड़ा मोबाइल

नाथद्वारा. anil अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के प्रमुख अनिल अंबानी ने कहा कि इस साल उनका पूरा जोर पॉवर पर रहेगा। इसके लिए रिलायंस ने आईपीओ प्रोजेक्ट लांच किया है। उन्होंने पॉवर ऑन तो इंडिया ऑन की बात करते हुए कहा कि यह पॉवर प्रोजेक्ट देश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा।

इसी प्रोजेक्ट के लिए शनिवार को नाथद्वारा में आए अनिल श्रीनाथजी के दर्शन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। अपने पिता धीरूभाई अंबानी के सपनों व सोच के परिप्रेक्ष्य में उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरत है, लेकिन हमने मोबाइल और जोड़ दिया है। हमारे ग्रुप के 70 लाख से अधिक शेयर धारक हैं।

मंदिर विस्तार में सहयोग पर चुप्पी
नाथद्वारा में चल रही मंदिर विस्तार योजना में अंबानी परिवार की ओर से सहयोग के सवाल पर वे हर बार की तरह चुप्पी साध गए। मंदिर परिसर व धीरज धाम में भी सहयोग के लिए पूछे जाने पर वे पॉवर प्रोजेक्ट की बात करते हुए अंदर चले गए।

पत्नी व बच्चे भी साथ थे
अनिल अंबानी के साथ पत्नी टीना अंबानी, बच्चों व परिचितों ने भी श्रीनाथजी के दर्शन किए। अंबानी मुंबई से हवाईजहाज से डबोक हवाई अड्डे और वहां से कार में सुबह 11 बजे मंदिर पहुंचे।

मंदिर चौपाटी पर उमड़ी भीड़
अनिल-टीना के साथ अमिताभ बच्चन के होने की अफवाह फैलने से मंदिर तथा चौपाटी पर भारी भीड़ जुट गई थी। कई प्रशंसकों ने अपने जमाने की चर्चित अभिनेत्री टीना मुनीम के ऑटोग्राफ लिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: