bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

लागू रहेगी पुरानी आबकारी नीति

भोपाल. राज्य मंत्रिमंडल सोमवार को वर्ष 2008-09 के लिए नई आबकारी नीति पर विचार करने जा रही है,लेकिन यह नीति पिछले साल की ही तरह बीस फीसदी वृद्धि पर अगले साल के लिए शराब दुकान देने की है। ब्लाक स्तर पर उत्कृष्ट स्कूलों की बेहतरी के लिए उनके अधोसंरचनात्मक विकास के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। इन मुद्दों पर विचार के लिए सोमवार को अपरान्ह तीन बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इसमें मुख्य रूप से वर्ष 2008-09 की आबकारी व्यवस्था को अंतिम रूप दिए जाने के आसार है। अगले साल भी मौजूदा आबकारी व्यवस्था कायम रहेगी। इसके तहत मौजूदा दुकानदार अगर बीस प्रतिशत वृद्धि के साथ दुकान लेना चाहता है तो उसकी दुकान के ठेके का नवीनीकरण कर दिया जाएगा। बाकी बची दुकानें निविदा के माध्यम से दी जाएगी। नई नीति में सिर्फ इतना प्रावधान रहेगा कि जो दुकानदार अगले साल दुकानें लेंगे,उनकी दुकान का नवीनीकरण बीस फीसदी बढ़ोतरी करने पर वर्ष 2009-10 में नहीं किया जाएगा।

इनके अलावा सरकार उन्नत 732 हाई स्कूल और 185 हायर सेकेण्डरी स्कूलों के लिए पदों का सृजन करने जा रही है। ब्लाक स्तर पर खोले गए उत्कृष्ट स्कूलों में चार-चार अतिरिक्त कमरों के निर्माण और उनके अधोसंरचनात्मक विकास के लिए राशि मुहैया कराने जा रही है।

अन्य महत्वपूर्ण मुद्दें‍

-दिगंबर जैन सवरेदय विकास एवं समिति को भोपाल में मेडिकल कालेज के लिए जमीन आवंटन
-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स को जमीन का हस्तांतरण
-मल्टीप्लेक्स के सिनेमाघरों से टैक्स वसूली नीति में बदलाव
-बावनगजा महामस्तकाभिषेक 2008 के लिए विशेष निधि की व्यवस्था
-कोटरा सुल्तानाबाद में भोपाल विकास प्राधिकरण को जमीन आवंटन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: