HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी से मारपीट

बिलासपुर. सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन बंदी से दो कैदियों ने शुक्रवार की रात डंडे व राड से मारपीट कर दी, जिससे उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया है। युवक के घरवालों ने कलेक्टर सुबोध सिंह व एसपी प्रदीप गुप्ता से आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम करने की मांग की है।पुलिस के मुताबिक जबड़ापारा निवासी मुकेश चड्डा पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सरकंडा पुलिस ने डबरीपारा के विजय पांडेय को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विजय का कहना है कि रात में संजय पांडेय व नीरज सिंह उर्फ कुक्का उसे पुलिस में सरेंडर नहीं करने पर गाली-गलौज करने लगे। जेल में रहने के लिए वे रुपए लाने की बात कर रहे थे। विजय के मुताबिक उसने जेल में रुपए दे पाने में असमर्थता जाहिर की तो संजय व नीरज ने उसे लाठी व राड से मारपीट की। इससे उसका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। अन्य कैदियों व जेलकर्मियों ने उसे बचाया।

इसके बाद आज सुबह विजय को सिम्स लाया गया। सेंट्रल जेल में मारपीट की घटना के नाराज विजय पांडेय के घरवाले आज कलेक्टर व एसपी से मिलने गए। उनका आरोप था कि जेल में उन्होंने शिकायत दर्ज कराने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने उसकी बात अनसुनी कर दी। नए कैदियों से वहां हफ्ता वसूल किया जाता है।

इसकी जानकारी होने के बाद भी अधिकारी कोई कदम नहीं उठाते। विजय के घरवालों ने उसकी जान को खतरा होने की आशंका जताई है और शीघ्र ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
फिसलकर गिरा है विजय

सेंट्रल जेल के अधिकारियों का कहना है कि विजय आज सुबह 11 बजे शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान टंकी के पास फिसलकर गिर गया। उसे जेल हास्पिटल भेजा गया, जहां से डाक्टर ने सिम्स रिफर कर दिया। विजय से जेल के किसी अधिकारी, कर्मचारी या बंदी ने मारपीट नहीं की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: