HomeNewsRajasthanKota Kota

गैस की कमी के लिए तेल कंपनियां जिम्मेदार

कोटा. कोटा शहर में रसोई गैस की कमी को रसद विभाग ने गंभीरता से लेते हुए इसकी समीक्षा शुरू कर दी है। शनिवार को की गई समीक्षा में पाया गया कि तेल कंपनियां आवश्यकता के अनुरूप गैस एजेंसियों को सिलेण्डरों की सप्लाई नहीं कर रही है। इसके लिए कंपनियों के सैल्स अधिकारियों से रसद अधिकारी ने सवाल-जवाब किया है।

शहर में रसोई गैस की आपूर्ति में कमी को लेकर पिछले कुछ दिनों से रसद विभाग के खिलाफ राजनीतिक दलों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसे देखते हुए रसद विभाग ने आपूर्ति व मांग की समीक्षा शुरू कर दी है। रसद अधिकारी ने नवंबर व दिसंबर में गैस एजेंसियों के उपभोक्ताओं का उनके लिए की गई आपूर्ति की जांच की तो केवल बीपीसी की आपूर्ति संतोषप्रद पाई गई। सबसे खराब स्थिति आईओसी की पाई गई।

गैस एजेंसियों से सप्लाई की स्थिति
रसद विभाग के अनुसार गैस एजेंसियों से उपभोक्ता को गैस सिलेंडर सप्लाई की स्थिति मांगी गई है। इसमें सुलभ से 26, अरविंद से 27, कॉ-आपरेटिव से 24, सुविधा से 20, दिनेश से 22, श्री गैस से 15, राज.इंडैन से 23, आधुनिक से 24, कोटा गैस से 19 तथा हाडोती गैस से 18 दिसंबर तक सिलेंडर बुक कराने वाले उपभोक्ताओं को 4 जनवरी तक सप्लाई जारी की जा चुकी है।

तुरंत सप्लाई प्राप्त करें
रसद अधिकारी ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने उक्त तिथि से पहले गैस बुक करवाई है। वे तुरंत गैस एजेंसी से अपनी सप्लाई प्राप्त कर सकते हैं।

गैस आपूर्ति ठीक नहीं हो रही
रसद अधिकारी डी.एल.मीणा ने बताया कि तेल कंपनियां रसोई गैस सिलेण्डरों पर सब्सिडी की बचत करने के लिए उपभोक्ताओं की संख्या के अनुरूप सप्लाई नहीं कर रही है। इसके लिए तीनों कंपनियों के अधिकारियों के सामने नाराजगी प्रकट करके इसमें सुधार के लिए कहा गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: