HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

राजनाथ के दौरे की तैयारियां शुरू

बिलासपुर. rajnath भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के 16 जनवरी के प्रवास पर भीड़ जुटाने के लिए पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री सिंह मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के अंतर्गत बीपीएल कार्डधारियों को 3 रुपए प्रति किलो की दर पर चावल उपलब्ध कराने की योजना का श्रीगणोश करेंगे। प्रदेश के आम चुनाव को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही इस योजना पर भाजपा को बड़ी उम्मीदें हैं, इसलिए इसके शुभारंभ के कार्यक्रम को खास अहमियत दी जा रही है।

जिले के मंडल भाजपा अध्यक्षों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में लोगों की भागीदारी के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का जिम्मा सौंपा गया है। मंडलों में कार्यकर्ताओँ को रिचार्ज करने के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है।जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि श्री सिंह के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह 11 जनवरी को यहां पहुंच रहे हैं। इधर स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल ने 6 जनवरी को जिला कार्यालय में दोपहर 2.30 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। नगर भाजपा के अध्यक्ष शंकर रजक एवं महामंत्री रमेश लालवानी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री कार्यकर्ताओँ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौपेंगे। बैठक में नगर एवं जिला भाजपा के पदाधिकारियों मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के जिला,प्रदेश पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

कार्यक्रम के लिए शास्त्री स्कूल मैदान का प्रस्ताव

पार्टी सूत्रों के मुताबिक खाद्यान्न योजना के शुभारंभ के कार्यक्रम के लिए शास्त्री स्कूल मैदान का प्रस्ताव रखा गया है। इस बारे में अंतिम निर्णय रविवार की बैठक में लिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: