HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

गैलेक्सी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

श्रीमाधोपुर. कस्बे के गैलेक्सी बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शनिवार को कयाल धर्मशाला में शुरू हुई। क्लब संचालक पिंटु पारीक के अनुसार प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बसपा नेता पुष्पेंद्रसिंह महरोली ने कहा कि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। ऐसे में शारीरिक स्फूति बढ़ाने के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी खेलने चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैलाश कयाल ने कहा कि खेल से व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि एडवोकेट सुरेंद्र कूड़ी व क्लब के अध्यक्ष अशोक थापर ने भी संबोधित किया।

पारीक ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कमल सोनी व मोनू सोनी के बीच खेला गया, जिसमें कमल सोनी ने १५‍१0, १५-७ से मोनू सोनी को हराया। प्रतियोगिता में 30 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता दस जनवरी तक चलेगी। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वरलाल ने किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: