HomeNewsNational National

पूंजीवाद के हक में बोला साम्यवादी

कोलकाता वामपंथी नेता ज्योति बसु ने शनिवार को पूंजीवाद की खुलकर वकालत की। उन्होंने कहा कि समाजवाद की परिकल्पना साकार होना अब संभव नहीं है। दो दिन पहले पश्चिम बंगाल के सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य ने भी कहा था कि राज्य के औद्योगिक विकास के लिए पूंजीवाद ही एकमात्र विकल्प है।

विकास के लिए पूंजी जरूरी बसु ने पार्टी की एक बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा, ‘यह बात ठीक है कि हमने कभी वर्गविहीन समाज की बात की थी, लेकिन उसे लंबा वक्त हो चुका है। अब हम पूंजीवादी व्यवस्था में काम कर रहे हैं। विकास के लिए हमें देशी-विदेशी पूंजी की जरूरत है। समाजवाद हमारा सियासी एजैंडा जरूर है और पार्टी के दस्तावेज में भी इसका उल्लेख है, पर पूंजीवाद भविष्य की मजबूरी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: