HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अब पहाड़ों में गूंजेंगे अरुसा के अफसाने

पटियाला. कै. अमरिंदर सिंह पाक रिपोर्टर अरुसा आलम और उनके विदेशी मित्रों के साथ शनिवार को हिमाचल की वादियों का मजा लेने के लिए पटियाला से रवाना हो गए। अरुसा और उसके 7 अन्य साथी 5 गाड़ियों में दोपहर 12:२क् बजे पैलेस से निकले। एक गाड़ी में कैप्टन के साथ अरुसा आलम थी जबकि 3 अन्य वाहनों में उनके दोस्त थे। एक गाड़ी में सुरक्षाकर्मी थे। लंच करने के बाद पैलेस से पांच गाड़ियों का काफिला चंडीगढ़ रवाना हो गया।

मीडिया से नाराज हैं

जब इस बारे में अमरिंदर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि वह मीडिया से बहुत नाराज हैं। उनके पैलेस में कोई भी आए, इससे किसी को क्या लेना-देना? अफसरों को बिना सूचना दिए विदेशियों के शहर में आने पर उनका कहना था कि वे कोई संदिग्ध लोग नहीं हैं। मित्रों के साथ डोची जाने पर उन्होंने कहा, ‘हम मीडिया के किसी प्रश्न का जवाब देना नहीं चाहते हैं।’

प्रशासनिक अधिकारियों ने रखी पैलेस पर नजर पटियाला में एक के बाद एक आ रहे विदेशी लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के कान खड़े कर दिए हैं। शनिवार सुबह से ही वह पैलेस पर नजर रखे हुए थे और वहां आने-जाने वालों के बारे में जानकारी जुटाते रहे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: