News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. लॉन टेनिस एसोसिएशन .सेक्टर-10 में शुरू हुई आईटीएफ जूनियर ग्रेड-3 टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन चंडीगढ़ के दिग्विजय मेहता और चंदम शाओलिन ने पहली दौर की बाधा पार करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली।
इसके अलावा लोकल मनदीप यादव, मनदीप सिंह गिल और पारुल वर्मा को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलने से चंडीगढ़ के खिलाड़ियों की दावेदारी ज्यादा मजबूत हो गई है। गल्र्स में भी नूरू पॉल, शिल्पा नरुका, इकतेश चाहल और परमभीत कौर को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला है। ये सभी खिलाड़ी सीधे मेन ड्रॉ में खेलेंगे। मेन ड्रॉ के मैच सोमवार को शुरू होंगे।
बॉयज सिंगल्स क्वालीफाइंग राउंड में दिग्विजय मेहता ने भारत के सुभाष सी. राव को बड़ी आसानी से 6-0,6-1से हराया। पहले सेट में मेहता ने राव को एक गेम तक जीतने का मौका नहीं दिया और दूसरे सेट में भी राव मेहता के आगे टिक नहीं सके।
चंदम शाओलिन ने भारत के ही अनुभव चौधरी को 6-1,6-1 से पराजित किया। परिणाम- क्वालीफाइंग राउंड- सिदांत सोंलकी- टससतकिन एलेक्जेंडर 6-4,6-4, डियोर- संजय शंकर 6-3,6-3, वीर वंसथ- मंजुनाथ सागर 6-1,6-3, नवीन साई- अनमोल सिंह 6-0,6-0, अक्षत जोशी- मोहम्मद अमन बिन अब्दुल्ला 3-6,6-3,6-0, आदित जैन- गुमोहित सिंह. जंजुआ 6-3, 6-4, पोलोक भट्टाचार्य- सिर्दाथ रावत 7-6,6-4।