बठिंडा. यहां के किला गेट के पास शुक्रवार सायं एक युवती को कुछ युवकों ने अगवा कर कथित तौर पर पुलिस ने 5 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली निवासी एक लड़की पिछले चार माह से बठिंडा में रह रही थी। यहां वह मैहना चौक मंे एक आर्कैस्ट्रा ग्रुप मंे काम करती थी।
शुक्रवार को जब वह धोबी बाजार से कुछ सामान खरीदने के बाद घर लौट रही थी तो किला गेट के पास उसे कार मंे सवार दो युवकांे ने रोक लिया और मैहना चौक तक लिफ्ट देने के बहाने कार मंे बैठा लिया। मगर उसे मैहना चौक ले जाने की बजाय वे उसे मुलतानिया रोड पर स्थित एक गांव मंे ले गए।
यहां उक्त दोनांे युवकांे ने खेतांे मंे स्थित एक कमरे मंे युवती से बलात्कार किया। इसके बाद आरोपियांे ने अपने तीन अन्य साथियांे को भी मौके पर बुला लिया।
पांचांे युवकों ने युवती से बलात्कार किया। बाद में वे युवती को मौके पर छोड़ स्वयं फरार हो गए। पीड़िता ने शनिवार को सुबह बठिंडा पहुंच थाना कोतवाली मंे रिपोर्ट दर्ज करवाई।