News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ शनिवार से शुरू हुए 53वें नेशनल स्कूल गेम्स के पहले दिन चंडीगढ़ की अंडर-17 बॉयज हॉकी टीम ने हिमाचल प्रदेश को 4-0 से पराजित कर अपनी पहली जीत दर्ज की। सॉफ्टबॉल में चंडीगढ़ ने गोवा को 16-0 से हरा हराया।
स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स-42 हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में चंडीगढ़ की ओर से पहला गोल कप्तान गगनदीप सिंह ने 16वें मिनट में किया। हाफ टाइम तक चंडीगढ़ की टीम 1-0 से आगे थी। हाफ टाइम के बाद 43वें मिनट में चंडीगढ़ को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे गुरजिंदर सिंह ने गोल में बदल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
2 गोल करने के बाद चंडीगढ़ की टीम ने अक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 गोल और दाग कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। यह गोल दिलजोत सिंह ने 44वें और 51वें मिनट में किए।
मैच में चंडीगढ़ को कुल 8 पेनल्टी कॉर्नर मिले तो वहीं हिमाचल प्रदेश को 1 पेनल्टी कॉर्नर मिला। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन यूटी के सलाहकार प्रदीप मेहरा ने किया। इस अवसर पर डीपीआई एस.के सेतिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
परिणाम- अंडर-17 बॉयज हॉकी- पंजाब- दिल्ली 1-0, हरियाणा- तमिलनाडु 5-0, यूपी-राजस्थान 14-0, उड़ीसा- महाराष्ट्र 11-0, छत्तीसगढ़- एमपी 2-1, असम- आंध्र प्रदेश 6-2। अंडर-14 सॉफ्टबॉल- चंडीगढ़- गोवा 16-0, महाराष्ट्र- दिल्ली 5-4, विधाभारती- गुजरात 8-7, चंडीगढ़- आंध्र प्रदेश 13-7, (गल्र्स)-छत्तीसगढ़- गोवा 11-0। (अंडर-19)- चंडीगढ़- जम्मू कश्मीर 1-1।