नई दिल्ली.
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच दिनों के बाद आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 61 वर्षीय सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ के बाद गत एक जनवरी को अस्पताल में भरती कराया गया था।
सर गंगाराम अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि सोनिया गांधी को लगातार आराम करने की सलाह दी गई है। उन्हें छाती में संक्रमण के कारण अस्पताल में भरती कराया गया था।
गौरतलब है कि गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार के क्रम में सोनिया गांधी ने कई जगह जनसभाएं की थीं।