HomeNewsNational National

नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक और दरिंदगी

मुंबई.जहां एक ओर 31 दिसंबर की रात में मुंबई में हुई छेड़खानी की घटना से लोग स्तब्ध थे वहीं महाराष्ट्र के लातूर जिले में उदयगिर से 10 किलोमीटर दूर दवांगांव में हुई घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। 31 दिसंबर की शाम में गांव के चार दबंग लोग एक गरीब नाबालिग लड़की को उसके घर से उठाकर ले गए और सामूहिक बलात्कार के बाद दरिंदों ने गलाघोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद इन दरिंदों ने लड़की के शव को जामुन के पेड़ से लटका दिया।

बताया जाता है 31 दिसंबर की शाम में 14 साल की नाबालिग लड़की अपने घर में अकेली थी। उसकी मां किसी कार्यवश घर से बाहर निकली हुई थी। इसी बीच गांव के दबंग और बदमाशों का एक समूह आया और उसे बाहर बुलाकर उसपर फब्तियां कसने लगा। लड़की ने इन बदमाशों का जमकर विरोध किया और पड़ोस में रहने वाली अपनी चाची को बुला लिया। उस समय तो सभी बदमाश वहां से खिसक लिए।

इस घटना के कुछ देर बाद लड़की अपनी मां को बुलाने घर से बाहर निकली। रास्ते में चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसे पास के निर्जन में इलाके में ले गए। चारों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। बलात्कार के बाद इन दरिंदों ने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव का जामुन के पेड़ से लटका दिया। पीड़ित परिवार काफी गरीब है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: