HomeNewsNational National

शांतिनिकेतन : छात्रा की गोली मारकर हत्या

शांतिनिकेतन (पश्चिम बंगाल).रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा स्थापित विश्व भारती यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में आज एक अज्ञात युवक ने एक छात्रा को गोलीमारने के बाद खुदकुशी की कोशिश की। घटना के कारणों फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

बताया जाता है कि श्री सदन गल्र्स हॉस्टल में आज सुबह एक युवक पहुंचा। वह सीधा थर्ड ईयर में अध्ययनरत स्वाती पाल के कमरे में पहुंचा और नजदीक जाकर उसे गोली मार दी। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। युवक गंभीर रूप से जख्मी है।

स्वाती पाल रविंद्र संगीत की छात्रा थी और वह पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनपुर जिले की रहने वाली थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गौरतलब है कि छात्र या छात्रा की हत्या की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले गुड़गांव के स्कूल और मध्यप्रदेश के सतना जिले के स्कूल में छात्रों की हत्या की वारदात हो चुकी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: