जालंधर.जालंधर में एक कॉलेज महिला कॉलेज की प्रिंसिल समेत चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल रात हत्यारों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
आज दिन में प्रिंसिपल रीता बाबा और कॉलेज के दो चौकीदार व एक कुक का शव कॉलेज कैंपस में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। प्रिंसिपल रीता बाबा कॉलेज कैंपस में ही रहती थीं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अभी तक हत्यारों और हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।