HomeNewsNational National

सोनिया को अस्पताल से छुट्टी

नई दिल्ली. एक जनवरी को सीने के इनफैक्शन की शिकायत के चलते सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को रविवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष बीके राव ने कहा कि बीमारी पर पूरी तरह से काबू पा लेने के बाद आज सुबह सोनिया गांधी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनकी हालत अब ठीक है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि पांच दिन पहले सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में उन्हें एंटीबायोटिक्स दवाएं दी गईं। अस्थमा के लक्षण होने के कारण मांसपेशियों और फेफड़ों से संबंधित परीक्षण भी किए गए और एयरफ्लो तकनीक से उनकी सांस की तकलीफ दूर की गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: