HomeNewsNational National

संसद ने हंगामे में गंवाए 20 करोड़ रुपए

नई दिल्ली.वर्ष 2007 में पूरे साल भर के दौरान संसद के कामकाज में बाधा से करीब 20 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। लोकसभा और राज्यसभा के 130 घंटे से ज्यादा समय हंगामें की भेंट चढ़ गए। वहीं दूसरी और लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने आशा जताई कि वर्ष 2008 में स्थिति में सुधार होगा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006-07 में एक मिनट की कार्यवाही पर 22 हजार 80 रुपए का खर्च आया जबकि नए साल में यह बढ़कर प्रति मिनट 24 हजार 632 रुपए हो जाएगा।

लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने कहा कि 'मैं उम्मीद करता हूं कि नए साल में संसद आम आदमी के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा में संसद के समय का उपयोग करने में कामयाब रहेगी।'





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
hari singh solanki (KATHA
Sunday, 6th Jan 2008, 19:00
Bis karod rupaiya chada hangame ki bhet bhir bhi oha na sudharya rahagya dhed ka dhet jantha ko jo aasro hogyo matyamet ohi dakh ka thin patha ohi danna set gar cho chapr jantha kare jave sidha jai vahnki ha me ha bharo tho hojao bemai