HomeNewsNational National

छग : लाठीचार्ज, 38 घायल

रायगढ़. जिले के खमरिया इलाके में दो समुदायों के संघर्ष के बाद पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के कारण 21 पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 38 लोग घायल हो गए हैं।

अनाधिकारिक रूप से कहा गया है कि इस हिंसा में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह घटनाक्रम तब हुआ जब जिंदल स्टील एंड पावर लि. की कोयला खदान व विस्तार परियोजना के लिए पर्यावरणीय मंजूरी को लेकर हो रही एक जन सुनवाई के दौरान परियोजना के विरोधियों और समर्थकों के बीच विवाद हो गया।

एसपी जयंत थोरात ने कहा कि गुस्साए लोगों को काबू करने के मकसद से पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें 17 ग्रामीणों और 21 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घायलों में से आठ को, जिनमें दो पुलिस अफसर शामिल हैं, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ आपराधिक मामला कायम किया है। सुनवाई के लिए प्रमुख अधिकारी और एडीएम एनएन अक्का ने कहा कि हिंसा के कारण बैठक को एक घंटे तक के लिए टालना पड़ा। इस परियोजना के समर्थन और विरोध में 7000 से ज्यादा लोगों ने वोट डाले हैं।

दूसरी तरफ, पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में कई ग्रामीणों ने सड़कंे जाम कर दी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: