HomeNewsNational National

कोहरे की वजह से उड़ानें हुईं लेट

नई दिल्ली. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबह कोहरे के कारण 30 उड़ानों मे देर हुई और दृश्यता कम होने की वजह से एक उड़ान को जयपुर की तरफ परिवर्तित कर दिया गया। वहीं, घने कोहरे के कारण श्रीनगर आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।

दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि खराब दृश्यता के कारण सुबह 8.48 बजे रनवे पर समुचित उपाय किए गए और तीन घंटे बाद दृश्यता की रेंज 725 मीटर से बढ़कर 1400 मीटर होने के बाद आवागमन सुचारू हो गया।

इसके अलावा शनिवार रात 10 बजे से सेफगार्ड उपाय लागू किए गए थे और इस समय मे कुल 30 उड़ानों का समय प्रभावित हुआ जबकि किंगफिशर एयरलाइंस की एक उड़ान को जयपुर की तरफ परिवर्तित कर दिया गया। वहीं, जम्मू, श्रीनगर और कुल्लू जाने वाली तीन उड़ानों को खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया।

दूसरी ओर, श्रीनगर एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह घने कोहरे और खराब मौसम के कारण आने-जाने वाली लगभग सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: