भोपाल. प्रशासन अकादमी और वन-विहार के संयुक्त प्रयास के तहत 'भोपाल बर्ड वॉचिंग कैंप विंटर-2007' के तीसरे कार्यक्रम में रविवार को इस बार भी लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। रविवार को इस कैंप को तीन साल पूरे हो गए। अब तक 350 से ज्यादा लोग इस कैंप में हिस्सा ले चुके हैं। रविवार के कैंप में खास बात यह रही कि यहां लोगों को यूरोप और एशिया से आई यूरेशियन विजीऑन और शोविलर्स, सेंट्रल एशिया से आई नार्थ रन पिनटेल, हिमालय से लिटिल ग्रीब पक्षी देखने को मिले।
प्रशासन अकादमी के वन संरक्षक श्रीनिवास मूर्ति ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही राजधानी में आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या में दो गुना इजाफा हो गया है। वे बताते हैं कि पक्षियों की संख्या लगभग चार हजार हो गई है। श्री मूर्ति बताते हैं इस बार कि वाइल्ड लाइफ और नेचर कंजर्वेशन में करिअर बनाने की जानकारी लोगों को दी गई और आगे भी दी जाएगी। यहां पर संत हिरदाराम गल्र्स कालेज ने एवीयन क्लब बनाया है जो नेचर से संबंधित एक्टिविटी कालेज में शुरू करेगा। अगला कैंप 12 और 13 को - बर्ड वॉचिंग के अंतिम दो आखिरी कैंप शेष है। यह कैंप 12 और 13 जनवरी को होगें।