bhaskar Web English
HomeNewsNational National

शांतिनिकेतन के हॉस्टल में छात्रा की हत्या

कोलकाता.गुड़गांव और सतना के शिक्षा संस्थानों में खून के दाग अभी धुले भी नहीं थे कि विश्वविख्यात शांतिनिकेतन स्थित विश्वभारती यूनिवर्सिटी में एक युवक ने रविवार को छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद खुदकुशी के प्रयास में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विश्वभारती परिसर में दोपहर करीब सवा बारह बजे एक युवक संगीत भवन के श्री सदन हॉस्टल में आया और वहां रह रही रवींद्र संगीत की अंतिम वर्ष की छात्रा शाश्वती पाल को निकट से कई गोलियां मारने के बाद खुद के सिर में गोली मार ली।

दोनों को बोलपुर सब डिविजनल अस्पताल ले जाया गया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि युवक की हालत गंभीर है। शाश्वती पूर्वी मिदनापुर जिले के घाटाल की रहने वाली थी, जबकि युवक की तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी। संदेह है कि प्रेम में ठुकराए जाने पर युवक ने यह घातक कदम उठाया। जिस श्री सदन हॉस्टल में यह घटना हुई, वह उच्च सुरक्षा प्राप्त क्षेत्र में स्थित है।

कैंपस में खून का सिलसिला :

>>11 दिसंबर 2007 : गुड़गांव के एरोज इंटरनेशनल स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र द्वारा साथी की हत्या।

>> 3 जनवरी 2008 : सतना के चोरबरी गांव में दसवीं के छात्र द्वारा आठवीं के छात्र की हत्या।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: