HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

आरोपों के दौर में पुलिस को कामयाबी

अजमेर. पिछले महीने पुलिस की दबिश के दौरान भाग निकला गांजा तस्कर जमाल आखिर रविवार को दरगाह इलाके में पुलिस की गिरफ्त में आ गया । उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया है। इसके दो साथी पिछले महीने पकड़े गए थे।

दरगाह थाना प्रभारी सीताराम माहीच ने बताया कि 9 दिसंबर को अंदरकोट जालियान कब्रिस्तान में नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के ठिकानों पर दबिश देकर मोहम्मद खोखन पुत्र मोहम्मद अली और शाहिदुल पुत्र गुलाम मोहम्मद सहित तीन लोगों को पकड़ा गया था। इनके पास से 61 किलो गांजा बरामद हुआ था। कार्रवाई के दौरान तस्कर जमाल फरार हो गया था।

जमाल की तलाश संभावित जगहों पर की जा रही थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर जालियान कब्रिस्तान इलाके से जमाल को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर गांजा डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया। जमाल से गांजा तस्करों के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। जमाल ने हिमाचल प्रदेश से गांजा सप्लाई होने की जानकारी दी है।
जयपुर में काटी फरारी
पुलिस की दबिश के दौरान भागे जमाल ने जयपुर में फरारी काटी। इस बीच वह दो बार अजमेर आया था। रविवार को पुलिस की गिरफ्त में फंस गया। पुलिस के अनुसार जमाल और उसके साथी लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त हैं।

पुलिस से सांठगांठ

जमाल पुलिस कर्मियों से कथित सांठगांठ के कारण लंबे समय से बचता रहा है। साथी खोखन और शाहिदुल के पुलिस गिरफ्त में फंसने के दौरान वह सिपाही की सूचना पर फरार हुआ था। इस मामले में एसपी एस सेंगाथिर के आदेश से विभागीय जांच भी चल रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: