bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

नौ से 11 जनवरी तक होगा अभिव्यक्ति-2008

बीकानेर. राष्ट्रीयस्तर पर पहचान बना चुका राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का एग्रो बिजनेस मैनेजमेंट इंस्टीटच्यूट (आईएबीएम) पहली बार नेशनल लेबल का अभिव्यक्ति-2008 का आयोजन करने जा रहा है। इससे पहले स्थानीय स्तर पर अभिव्यक्ति कार्यक्रम होता रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम नौ जनवरी से होगा। इसमें अधिकांश प्रतिभागी एमबीएम कॉलेज के मैनेजमेंट गुरु होंगे।

संभावना है कि दिल्ली, पंतनगर, अजमेर, जोधपुर व उदयपुर सहित कई जगहों से प्रबंधन के जानकार भाग लेंगे। संस्थान ने कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है। तीन दिनों में 15 तरह के इवेंट होंगे। मैनेजमेंट इवेंट में बिजनेस प्लान, पेपर प्रजेंटेशन, लोगो डिजाइन, ल्रिटेरी फाइन आर्ट, डिबेट सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। संस्थान के निदेशक डॉ.ए.के.दायमा की देखरेख में कार्यक्रम होगा जबकि संस्थान की डॉ.चित्रा हेनरी को आयोजक सचिव तय किया गया है।

सन 2000 में स्थापित यह संस्थान पहली बार राष्ट्रीयस्तर का कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है जिसको लेकर सभी उत्साहित हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों संस्थान ने स्टाफ व छात्रों के दम पर कैंपस इंटरव्यू कराकर सभी अध्ययनरत छात्रों को देश की जानी-मानी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर नौकरी भी दिलाई है जिसको लेकर भी चर्चा में है। १२ जनवरी को संस्थान का वार्षिकोत्सव भी होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: