HomeVaamaRelationships Relationships

पर्सनल कमरा जब बनें लिविंग रूम

अपना कोना.

शादी के बाद अपने जीवन साथी के साथ अपना अलग घर बसाना, स्वतंत्रता से रहना हर लड़की का सपना होता है लेकिन उसका यह सपना संयुक्त परिवार में पूरा नहीं हो पाता।

संयुक्त परिवार में सभी के कमरे तय होते है। शादी के पहले जो कमरा एक बैचलर का हुआ करता था वह पारिवारिक कमरे में बदल जाता है। इस छोटे से कमरे का एक नए नवेले जोड़े के लिए बहुत महत्व होता है। क्योंकि यही उनका पर्सनल कमरा होता है जो लिविंग रूम, लॉज के रूप में भी उपयोग में आता है, जिसमें फ्रैंड्स के साथ गेट-टू-गेदर भी होता है। इसलिए इस रूम को थोड़ा चेंज करना बहुत जरूरी है। इन टिप्स को आजमाएं और अपने छोटे से कमरे को ही अपना सपनों का घर बना लें।

रंगो से दें कमरे को नया लुक

सबसे पहले बोरिंग हलके पीले या गुलाबी रंग की दीवारों को लैवेंडर कलर से पेंट कर लें। कमरे के रंग को बदलने से बहुत फर्क पड़ता है। किसी भी चीज का रंग मैच करते हुए नहीं होना चाहिए। जितनी ज्यादा हो सके क्रिएटिव चीजें उपयोग करें। एक टाइगर प्रिंट वेलवेट सोफा कवर, औरेंज परदे, मैजेंडा कारपेट ये सब आपके रूम को बिलकुल बदल देंगे।

मिनी टीवी व फ्रिज का करें उपयोग

आप कमरे से जुड़े अपने वरांडा में भी थोड़ा सा बदलाव कर उपयोग में ला सकती है। उसमें खुबसुरत परदे लगाएं, एक स्टाइलिश बुक केस रखें। वरांडा में कालिन बिछाएं ताकि उसके टाइल्स ढक जाएं और वह कमरे का ही हिस्सा लगे। एक मिनी फ्रिज भी वहां रखें। इससे गेट-टू-गेदर या पार्टीज के दौरान बार-बार बाहर नहीं जाना पड़ेगा। प्राइवेसी रहेगी। फ्रिज के ऊपर एक फंकी सा मास्क लगा सकती है। एक मिनी टीवी भी रख लें।

डबल परदों को खिड़कियों पर लगवाएं

अपनी सास से पुरानी बनारसी साड़ी मांग लें और उससे तकिए के कवर बनवाएं। इन चीजों को भी आजमाएं जैसे एंटिक सिल्वर फ्रेम में सजा पोट्रेट, नकली फायर प्लेस, पाइप्स के टुकड़े टांगकर, साड़ी का वॉल हैंगिंग बनाकर..। अपने छोटे से बाथरूम में एक बड़ा सा मिरर लगाकर उसे बड़ा लुक दें। इसमें कैबिनेट लगवाकर ड्रेसिंग रूम कम कॉस्मेटिक रूम बनाएं।

जब गेस्ट आपके बेडरूम में होंगे तो यह आपको तैयार होने में बहुत मदद करेगा। खिड़कियों पर डबल परदे लगवाएं। जब प्राइवेसी चाहिए तो मोटे कपड़े वाला व जब लाइट चाहिए तब नेट वाला परदा उपयोग में लाएं। न्यूली मैरिड कपल को रोलर ब्लाइंड व रोमन ब्लाइंड भी बहुत पसंद आएंगे। ये रिमोट से कंट्रोल होते है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: